फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोल-भोटी में नहीं पहुंचा विकास

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलाह के गलोल व भौटी गांव में विकास नाम की कोई चीज नहीं पहुंची है। ग्रामीण विभाग और नेताओं से अर्ज करते हैं लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

लोगों में संबंधित विभागों और नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ग्रामीणों में रवि बादल, सुनील कुमार, चमन लाल, तिलक राज, सुग्रीवा नंद, कुलदीप चंद, सुनील दत्त, रिक्कू शर्मा आदि ने बताया कि रोजाना लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए गौना-करौर जाना पड़ता है। यहां जाने के लिए उन्हें नदी पार करनी पड़ती है। सड़क सुविधा न होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बरसात के मौसम में उनका संपर्क अन्य गांवों से कट जाता है। लोग काला पानी जैसा जीवन बिताने को मजबूर हो जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती है। कौशल्या सर्वहित संस्था व बाबा मेहर दास मंदिर के प्रधान राज कुमार, ग्राम पंचायत कमलाह के उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए स्थानीय विधायक विजय अगिभनहोत्री, हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, मान तटीय समिति के अध्यक्ष लाल चंद जसवाल व कई प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि झूला पुल भी बन जाए तो समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि सड़क सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें