फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में अशोका सदन विजेता

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय (केवी) नादौन में खेलकूद दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि एसडीएम कर्म चंद चौधरी ने शुभारंभ किया। कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहें। स्वच्छता अभियान में भाग लें। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 800 मीटर, 600 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर, केला दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जागेश्वर ने बताया कि वॉलीबाल में अशोका सदन के छात्रों तथा टैगोर सदन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रमन सदन के छात्रों तथा टैगोर सदन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में रमन एवं टैगोर सदन ने पहला तथा अशोका व शिवाजी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दौड़ स्पर्धाओं में इन्होंने मारी बाजी
जतिन, सुजया, जतिन सैणी, अमित, आशीम, शुभम, अभिषेक ने दौड़ स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। कनिका मेहरा तथा तनवी मेहरा ने दौड़ प्रतिस्पर्धा में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये भी रहे मौजूद
जसविंद्र सिंह, पीके मेहता, चमन सिंह, जितेंद्र, मुकेश, सुदर्शन, एके जेना, भारत भूषण, जसदीप कौर, सुमना, कमलेश, मोनिका, नेहा, गुलशन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राचार्य जागेश्वर ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें