फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब असिस्टेंट ने निगला जहर

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के मट्टनसिद्ध में एक व्यक्ति राकेश कुमार (42) ने जहर निगलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। राकेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र सलौणी में लैबोरेटरी में तैनात था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मट्टनसिद्ध के राकेश कुमार (42) ने शनिवार सुबह 9.00 बजे जहर निगल लिया। परिजनों ने राकेश कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया पर राकेश ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। राकेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र सलौणी में बतौर लैब असिस्टेंट नियुक्त था। राकेश इससे पहले हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल में भी सेवाएं दे चुके थे। कुछ वर्ष पहले ही उनका तबादला स्वास्थ्य केंद्र सलौणी हुआ था। राकेश के बेटे का भी तीन साल पहले एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। राकेश की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है क्यों उसने जहर निगला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें