बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत गांव कलवाल में एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। मृतक हंस राज (55) पुत्र किरपा राम गांव बुठाण का निवासी है। पुलिस के मुताबिक वीरवार शाम को करी 8.30 बजे हंसराज कलवाल बाजार में दुकान की छत पर बैठा हुआ था। जब वह नीचे उतरने लगा तोे उसका पांव सीढ़ियों से खिसक गया। इस कारण उसके सिर में चोट लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों ने इसकी सूचना दियोटसिद्ध पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में ले लिया तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशिपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।