फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बैग से मिली बीयर की बोतल, नमकीन

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी स्कूल के जमा दो कक्षा के छात्रों के बैग से अध्यापक ने बीयर की बोतल और नमकीन बरामद की। दोनों छात्र स्कूल परिसर के बाहर कक्षा के कमरे की खिड़की के पास बैठे हुए थे। अध्यापक को आते देख भागने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन के भी होश उड़े हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले स्कूल के अध्यापक और छात्र काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन पर नशा करने के आरोप लगे थे, जिस पर उपनिदेशक ने जांच बिठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल में कक्षाएं लगी हुई थीं। इसी दौरान कुछ छात्र स्कूल परिसर के बाहर की ओर एक कक्षा के कमरे की खिड़की के पास खड़े हुए थे। वे बार-बार अंदर तांक झांक कर रहे थे। अध्यापक ने बाहर छात्रों को देखा तो माजरे को समझने के लिए बाहर की ओर निकले, लेकिन अध्यापक को देखते ही छात्र मौके से भाग गए। अध्यापक को शंका हुई तो वह भी छात्रों के पीछे भागे और छात्रों को पकड़ लिया। दोनों छात्र जमा दो कक्षा के बताए जा रहे हैं। छात्रों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से बीयर की बोतल और नमकीन बरामद हुई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन में भी कुछ देर के लिए हड़कंप सा मच गया। उप प्रधानाचार्य ने मामले को अनुशासन समिति के सुपुर्द कर दिया है।
उधर, उप प्रधानाचार्या अंजना कुमारी का कहना है कि बैठक के कारण वह बाहर गई हैं। उनके वापस लौटने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई थी। मामला उसके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें