फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और रास्ते में ही खत्म हो गया बस का तेल

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस डीजल समाप्त होने के कारण रास्ते में ही खड़ी हो गई। इस कारण डेढ़ घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही मार्ग में यातायात भी बाधित होता रहा। सरकाघाट डिपो की बस चंडीगढ़ से वापस आ रही थी और भोटा में बस में तेल समाप्त हो गया। घटना के बाद सीधे तौर पर कर्मियों की लापरवाही उजागर हो रही है। इस पर प्रबंधन कार्रवाई की बात कर रहा है।
विज्ञापन

सरकाघाट डिपो की बस चंडीगढ़ से सरकाघाट जा रही थी। जब बस दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भोटा बाजार में पहुंची तो उसके पहिये अचानक थम गए। यात्रियों, चालक व परिचालक को भी पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जांच पर पता चला कि टंकी में तेल ही समाप्त हो गया है। घटना से निगम प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई। फोन पर बात और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। गाड़ी में तेल डलवाया गया और उसके बाद बस गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों सतीश कुमार, सन्नी, विनोद नेगी, कुलवंत सिंह, अनूप व हरि सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण हाल खराब था। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की बस के चालक का कहना है कि तेल भरवाने के बाद दूसरा चालक सरकाघाट से रूट पर बस ले गया था, लेकिन लॉग बुक में एंट्री नहीं की थी। लॉग बुक में तेल की टंकी फुल दर्शाई गई थी, जिस कारण समस्या हुई। दूसरे चालक की गलती है।
उधर, प्रदेश पथ परिवहन निगम के सरकाघाट डिपो के आरएम जगन्नाथ का कहना है कि घटना में सीधे तौर पर चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। जांच के बाद दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें