फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर पर भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद प्रशासन हमीरपुर पर भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के आरोप लगे हैं। यह आरोप नप के ही उपाध्यक्ष और 5 पार्षदों ने लगाए हैं। ये लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस में भी जाने को तैयार हैं। वीरवार को भ्रष्टाचार को लेकर नप के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उपाध्यक्ष और पार्षद शुक्रवार को शहरी विकास विभाग निदेशक से मिलकर नप हमीरपुर में चल रहे गोलमाल की जांच करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपप्रधान धर्मेंद्र शर्मा और पार्षदों ने आरोप लगाया कि नप में भारी गोलमाल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी टेंडर निकाले जा रहे हैं। यही नहीं जो काम हो गए हैं, उसके लिए भी दोबारा टेंडर कर दिए गए हैं। जिन रास्तों पर टाइलें डाल दी गई है और अभी अच्छी हालत में है, उन रास्तों पर दोबारा टाइलें डालने के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। कुछ ऐसी साइटें हैं, जहां कोई काम नहीं होना है, लेकिन उनके भी टेंडर कर दिए गए हैं।
धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 मई को टेंडर निकाले गए। इस फर्जी काम का पता जब पार्षदों को लगा तो उन्होंने नप की बैठक में मामला उठाया। उसके बाद 1 जुलाई को टेडरों को रद्द कर दिया गया। 19 जुलाई को दोबारा टेंडर निकाले गए और पहले रद्द किए गए कामों को दोबारा से टेंडरों में दर्शाया गया। इस दौरान करीब दस लाख के काम के फर्जी टेंडर निकाल दिए गए।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया में भी गोलमाल
उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में भी गोलमाल किया जा रहा है। कायदे से टेंडर तीन लीडिंग दैनिक समाचार पत्र में पब्लिश करने होते हैं, लेकिन नप ने 20 मई को किए टेंडर केवल दो दैनिक समाचार पत्रों में पब्लिश किए और एक धर्मशाला की किसी सप्ताहिक पत्रिका में पब्लिश कर दिया। उसके बाद 19 जुलाई को भी केवल दो दैनिक समाचार पत्रों में ही टेंडर पब्लिश किए।

टेंडर निकालने के लिए तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी में नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता शामिल रहते हैं।

आरोप लगाने वाले सभी पार्षद और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित हैं। वार्ड नंबर 2 के पार्षद वेद प्रकाश, 3 के पार्षद अनिल सोनी, 4 की पार्षद सकिंद्रा पुरी, 6 से वीना कपिल, 9 से आशा रानी ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उधर नगर परिषद अध्यक्ष दीप बजाज का कहना है कि कुछ खामियों के कारण 1 जुलाई को टेंडर रद्द किए गए थे। उसके बाद संशोधन कर टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें