फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में घुसा पानी टपकी अस्पताल की छत

Tue, 15 Jul 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पहली ही बरसात ने सरकारी तंत्र की तैयारियां सामने ला दी हैं। मुख्यालय स्थित सरकारी विभागों के कार्यालयों में पानी घुस आया। अस्पताल भवन की छत टपकने लगी। सड़कों की टारिंग उखड़ गई। निकासी नालियां अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर ही बह रहा था। कई जगह ल्हासे भी गिरे हैं। हमीरपुर में रविवार रात और सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। आईपीएच विभाग के कार्यालय में पानी भर गया। ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल पर पानी भर गया था। निकासी नालियां अवरुद्ध होने के कारण सारा पानी भवन में घुस आया। दोपहर तक कर्मचारी कार्यालय से पानी और गंदगी निकालने में जुटे हुए थे। लोक निर्माण विभाग कार्यालय का प्रांगण भी पानी से लबालब भर गया था। लोगों को आने जाने में भी दिक्कत पेश आ रही थी। इसके अलावा कई घरों में भी पानी भर गया। जिले के सड़क मार्ग भी बाधित हुए।
विज्ञापन



नालियों में फंसा ट्रक
खोदी गई नालियों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा। नालियां सही ढंग से नहीं भरी गई थीं इसलिए धंस गईं। गांधी चौक से महज 200 मीटर दूर कोर्ट के पास एक ट्रक खोदी नालियों में फंस गया। शाम तक ऐसे ही सड़क पर फंसा रहा।

कैसी टारिंग, पहली बारिश में उखड़ गई
एनएच विभाग ने कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। पहली ही बारिश से सड़क की टारिंग उखड़ गई। जिला मुख्यालय से गुजरने वाला एनएच 88 गड्ढे में तबदील हो गया था। भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक कई स्थानों तक पानी भरा हुआ था। पानी की निकासी नालियां बंद पड़ी थी और गंदगी व पानी सड़क पर जमा हुआ था। भोटा चौक के समीप बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

..................................................
जो नालियां अवरुद्ध हुई हैं, उन्हें साफ करवाया जा रहा है। साथ ही जहां-जहां पर ल्हासे गिरे हैं, उन्हें भी हटाया जा रहा है। कहीं भी एनएच मार्ग अवरुद्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-सतीश नाग, अधिशासी अभियंता, एनएच
.....................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें