फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में क्लीनिक में घुसी बस

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत चौकी में सड़क किनारे खड़ी निजी बस अनियंत्रित होकर एक क्लीनिक में जा घुसी। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि निजी बस चालक ने चौकी में बारात छोड़ी। बारात उतारने के बाद बस चालक पेमेंट लेने दूल्हे के घर चला गया। बस को चौकी में सड़क किनारे खड़ा कर दिया। करीब आधे घंटे बाद बस में एक युवक चढ़ा। उसने बस को न्यूट्रल कर दिया। इससे बस पीछे हटने लगी। युवक ने हड़बड़ाहट में बस को रोकने के लिए पत्थर लगाने की कोशिश की लेकिन उतराई होने के कारण बस नहीं रुकी। बस एक निजी क्लीनिक में घुस गई। गनीमत यह रही कि डाक्टर या अन्य कर्मी बस की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद 85 वर्षीय डा. किशोरी लाल को दुकान से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

एसपी वीना भारती का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें