फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में युवक में चरस बरामद

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस ने नादौन शहर के निकट हरमंदिर चौक पर एक युवक से 120 ग्राम चरस बरामद की है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई बाबू राम के नेतृत्व में नाका लगाया गया था। जलाड़ी से नादौन की तरफ आते हुए युवक गुरदेव को रोका। युवक घबरा गया इससे पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 120 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी गुरदेव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नादौन जसवीर ठाकुर ने बताया कि युवक से चरस बरामद की गई है। एसपी हमीरपुर वीना भारती ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें