फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर खतरियां में मधुमक्खियों ने तीन को काटा

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के टिक्कर खतरियां पंचायत में रविवार को मघुमक्खियों द्वारा तीन लोगों को काटने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के तहत टिक्कर खतरियां की महिलाएं किरण बाला और रीता देवी रविवार को शाम के समय खेतों में घास काटने गई थीं। वहां अचानक मधुमक्खियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने पर गांव के अन्य लोग खेतों आ पहुंचे तथा जैसे महिलाओं को बचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिलाओं को टौणी देवी अस्पताल में पहुंचाया। दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है। उधर, बारी गांव के अमित कुमार को मधुमक्खियों ने काट लिया है। जानकारी के मुताबिक अमित कुमार भेड़ बकरियां चराने गया था। खेतों में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उसका बचाव हुआ। उसका भी टौणी अस्पताल में उपचार किया गया। जिसे बाद में छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में बीएमओ डा. आरके अगिभनहोत्री ने बताया कि रविवार को अस्पताल में मधुमक्खियों के काटने के तीन मामले आए थे। इसमें दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है। एक युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिलाओं की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें