फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे में निजी अस्पताल के पास जमा हुआ गंदा पानी

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के मैहरे में निजी अस्पताल के पास गंदा पानी जमा हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने गंदे पानी के कारण की तरह की बीमारियां फैलने की आशंका जताई है तथा सही निकासी की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने सड़क निर्माण कंपनी पर निकासी बंद करने का आरोप लगाया तथा इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता कमेटी से की है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम बड़सर को भेजी दी है।
विज्ञापन

निजी कंपनी द्वारा ऊना अग्घार मंडी सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। मैहरे बाजार में नालियों का निर्माण व निकासी नहीं हो पाई है। मैहरे बाजार का सारा पानी रोशनी अस्पताल के पास बनाई गई निकासी के पास जमा हो जाता है लेकिन निकासी सही नहीं होने कारण अक्सर निकासी बंद हो जाती है। बाजार का गंदा पानी निजी अस्पताल के पास जमा हो रहा है। रोशनी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. कुलदीप कुमार ने निकासी के लिए पंचायत स्वच्छता कमेटी तथा स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। डॉ. कुलदीप कुमार का कहना है कि सही निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी अस्पताल के पास जमा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने निकासी का सही व्यवस्था करने की मांग की।
बीएमओ बड़सर डॉ. वीके धीमान ने बताया कि हैल्थ सुपरवाइजर को मौका निरीक्षण के लिए भेजा था। निरीक्षण टीम की जांच रिपोर्ट में अस्पताल के पास निकासी का प्रबंध सही नहीं होना पाया गया। उन्होंने निकासी प्रबंध करवाने के लिए एसडीएम बड़सर को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा है। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकासी प्रबंध सही नहीं होने तथा निजी अस्पताल के पास गंदगी फैलने का पत्र मिला है। सड़क निर्माण कर रही सीएंडसी कंपनी तथा लोक निर्माण विभाग को निकासी उचित प्रबंध शीघ्र करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें