फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पारी की बढ़त के आधार पर आंध्र को तीन अंक

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में आंध्र प्रदेश और हिमाचल के बीच चल रहे चार दिवसीय रणजी मैच ड्रा हो गया है। आंध्र प्रदेश को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। हिमाचल को मात्र एक अंक से ही संतोष करना पड़ा है। मंगलवार को मैच के अंतिम दिन प्रात: आंध्र प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी के स्कोर तीन विकेट पर 181 रनों से आगे खेलना शुरू किया तो टीम ने 7 विकेट पर 282 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। अमोल मजूमदार ने 104, बी सुमनथ ने 81 रन, राजेश पवार 30 रन तथा टी कृष्णा ने 32 नाबाद, बासा ने नाबाद पांच रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषि धवन ने 5 विकेट लिए, जबकि विक्रमजीत सिंह मलिक तथा प्रशांत चोपड़ा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

आंध्र की टीम ने हिमाचल को जीत के लिए 62 ओवर में 390 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 108 रन बनाए। इसमें वरुण ने 40, हेमंत ने 10 तथा अमित ने 38 रनों का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विजय को 2 तथा शिवा को 1 विकेट मिला, एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। आंध्र के अमोल मजूमदार और विजय कुमार को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया। अगला मैच हिमाचल और झारखंड की टीमों के मध्य रांची में 23 नवंबर से खेला जाएगा।

-----
मजूमदार ने रणजी मैचों में सबसे अधिक रन बनाए
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में चल रहे रणजी मैच के दौरान आंध्र प्रदेश की टीम से खेल रहे रणजी खिलाड़ी अमोल मजूमदार ने प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। मजूमदार ने बताया कि अब तक आठ हजार छह सौ रन पूर्ण कर लिए हैं। वह गत 20 वर्षों से प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हैं। 16 वर्षों तक मुंबई की ओर से खेले हैं। दो वर्ष आसाम की ओर से खेला और इस बार वह आंध्र प्रदेश की ओर से पहली बार खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र में वह अभी आंध्र की टीम की ओर से पांच और मैच खेलेंगे और आंध्र की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें