फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग टूटी, जगह-जगह पड़ी दरारें

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर और कांगड़ा जिला को जोड़ने वाले व्यास पुल नादौन की हालत बिगड़ रही है। पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग ने अभी तक रेलिंग की मरम्मत करवाने की सुध नहीं ली है। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की टूटी रेलिंग की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है, जिससे अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

ब्रिलियंट क्लब तथा शिवा क्लब के पदाधिकारियों अरविंद डोगरा, विक्की, राजीव भाटिया, यशपाल भाटिया ने बताया कि नादौन कस्बे की तरफ रेलिंग की हालत खस्ता है। रेलिंग के दोनों ओर गहरी खाइयां हैं। इसके टूटने से कोई हादसा भी हो सकता है। जहां सीमेंट की रेलिंग आरंभ होती है, वहां रेलिंग का कुछ भाग निकल चुका है। कोई भी राहगीर या जानवर सीधा नीचे व्यास नदी में गिर सकता है। उन्होंने बताया कि दिन में सैकड़ों वाहन और राहगीर पुल से गुजरते हैं और कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन मौन बन बैठा है। संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की कि पुल की दशा का सुधार किया जाए, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।
इस संदर्भ में एनएच विभाग के एसडीओ मुनीष सहगल का कहना है कि उनके ध्यान में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि पुल की रेलिंग टूटी है तो इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवा दिया जाएगा। शेष पुल की खामियों को भी पूरा करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें