फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के ढेर पड़े हैं सुपर हाइवे किनारे

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ऊना अग्धार मंडी सुपर हाइवे किनारे बड़सर के नजदीक जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक निर्माणाधीन कंपनी द्वारा ढेरों को नहीं हटाया गया। मार्ग पर लगे मिट्टी के ढेर राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद मिट्टी न हटाए जाने के कारण लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

ऊना अग्घार मंडी निर्माणाधीन सुपर हाइवे में बड़सर से भोटा तक जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों से सड़क का कार्य अधूरा बना हुआ है जो स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। क्षेत्र निवासी विपिन कपूर, विजय कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि जोल के पास मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बड़सर से भोटा तक कई स्थानों में मिट्टी के ढेर देखे जा सकते हैं। उन्होंने कंपनी के नुमाइंदों को मिट्टी के ढेरों को हटाने की मांग भी की, लेकिन मिट्टी को नहीं हटाया गया है। इसके अलावा मैहरे चौक में सड़क उखड़ी हुई है। दो सप्ताह पहले चौक में एक गड्ढा खोदा गया। लेकिन अब कार्य बंद कर दिया गया है, पर गड्ढे को भरा नहीं गया है। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों के आग्रह करने के बावजूद भी गड्ढे को नहीं भरा जा रहा है। इसके अलावा चौक में जल निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क में जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों कमल देव, विनोद कुमार, हरमिंद्र सिंह, सोमदत्त, राकेश कुमार, अजय कुमार, श्याम कुमार सहित अन्य लोगों ने जल निकासी का सही प्रबंध करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके गर्ग ने बताया कि कंपनी को मिट्टी के ढेरों को हटाने के निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें