फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 9519 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गलोड़ खास के पंचायत घर में कोरोना वैक्सीन लगवाने आए लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को 9519 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर समेत खंड और पीएचसी स्तर पर 87 सत्रों में वैक्सीनेशन की गई। इस दौरान 875 शीशियों में से 9519 लोगों को टीकाकरण किया गया। 45 से 59 साल तक के लोगों ने वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले में छह अप्रैल तक 69876 लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। इनमें अधिकतर वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 20 हेल्थकेयर वर्कर्स ने दूसरी डोज, दो फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 17 ने दूसरी डोज, 45 से 59 साल तक के लोगों में 5543 ने पहली और छह ने दूसरी डोज लगवाई। 3699 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 232 ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को 87 सत्रों में 9519 लोगों को वैक्सीन लगी। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी लोग कोरोना नियमों का पालन करें और मास्क व दो गज की दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें