फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Bus Station: 'हिमाचल के हमीरपुर में बन रहा है आठ मंजिला बस अड्डा, 95 करोड़ रुपये हो रहे खर्च'

Tue, 01 Oct 2024 03:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

जिला मुख्यालय हमीरपुर में अब 55 करोड़ रुपये की जगह 95 करोड़ रुपये खर्च कर बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां पर पांच की जगह आठ मंजिला भवन बनेगा।
विज्ञापन
हमीरपुर में बन रहा नया बस अड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय हमीरपुर में अब 55 करोड़ रुपये की जगह 95 करोड़ रुपये खर्च कर बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां पर पांच की जगह आठ मंजिला भवन बनेगा। बस अड्डा परिसर के भवन में पार्किंग के साथ ही शॉपिंग कांप्लेक्स भी तैयार होगा। यह बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कही है। वह सोमवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद मेडिकल कॉलेज को जोलसप्पड़ स्थित नवनिर्मित परिसर में शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां पर सरकारी नर्सिंग कॉलेज, कैंसर एक्सीलेंस सेंटर का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए 600 करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार की गई है।

विधायक ने कहा कि हमीरपुर में हेलिपैड के निर्माण के लिए फोरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। हमीरपुर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें वार्ड नंबर 10 में एक भव्य चिल्ड्रन पार्क तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हमीरपुर को नगर निगम और भोरंज को नगर परिषद बनाने का कार्य शुरू होगा। नागरिक अस्पतालों में आदर्श औषधालय स्थापित किया जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले-भाजपा में घुटन महसूस कर रहे लखनपाल
भोरंज के विधायक ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वयं अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में असफल हो रहे हैं। वह तब की बातें याद करें जब वह कांग्रेस में थे। उन्होंने ही कहा था कि मुख्यमंत्री ने यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। लखनपाल उस समय झूठ बोल रहे थे या अब झूठ बोल रहे हैं, यह विधायक लखनपाल ही सकते हैं। उन्होंने कहा कि लखनपाल अब भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश, ब्लॉक भोरंज के अध्यक्ष विजय बन्याल उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें