फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कूड़ेदानों के साथ जलाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से शहर में कूड़ा फेेंकने के लिए रखे गए कूड़ेदानों के साथ कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं इसके साथ शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। नगर परिषद ने लोगों से कूड़ा न जलाने का आह्वान किया है। बस स्टैंड हमीरपुर के साथ बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान की तरफ जाने वाले रास्ते में रखे गए कूड़ेदान के साथ कूड़ा जलाया जा रहा है। इस कूड़ेदान के साथ दुकानें भी हैं। दुकानों के साथ कूड़ा जलाने से हादसे होने का भी डर बना रहता है। वहीं, लोग कूड़ादान में कूड़ा फेंकने की बजाए बाहर कूड़ा फेंक दे रहे हैं। इससे स्वच्छता की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। कूड़े से उठते धुएं से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ राहगीरों के चलने के लिए बने फुटपाथों पर भी कूड़ा जलाया जा रहा है। लोगों में रमन, महेंद्र, सुरेंद्र, सुनील, राज कुमार, संदीप आदि ने नगर परिषद से कूड़ेदानों के साथ कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कूड़ादान के साथ कूड़ा नहीं जला सकते हैं। अगर ऐसा है तो कूड़ा जलाने वालों को जुर्माना डाला जाएगा। विनोद ने लोगों से कूड़ा न जलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें