फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा उठाने पर शुल्क नहीं दे रहे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में लोग कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं दे रहे हैं। 60 फीसदी लोग ही नगर परिषद को कूड़े उठाने का शुल्क दे रहे हैं। शुल्क न देने से नगर परिषद को घाटा हो रहा है। नगर परिषद ने लोगों से शुल्क देने का आह्वान किया है। नगर परिषद द्वारा घर से कूड़ा उठाने पर 60 रुपये और दुकानों से 100 से 300 या इससे अधिक तक शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन लोग कूड़ा उठाने के पैसे नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद का एक कर्मचारी हर माह घर और दुकान में जाकर कूड़ा उठाने की पर्ची काटता है, लेकिन जब कर्मचारी कूड़ा उठाने के पैसे मांगता है तो लोग पैसे देने से मना कर देते हैं। शहर को स्वच्छ को बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा दिन में तीन समय कूड़ा उठाया जा रहा है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी तीन समय सुबह, दोपहर और शाम को चक्कर लगाती है। सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों का सहयोग कम मिल रहा है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि लोग कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें