फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश को प्रधान और करुण को चुना गया महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर के चुनाव रविवार को बाल स्कूल हमीरपुर में जिला प्रधान मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। संघ के यह चुनाव जिला महासचिव बिलासपुर अवनीश कुमार और ब्लॉक प्रधान झंडूता संजीव राठौर की देखरेख में हुए। इस मौके पर सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से दिनेश ठाकुर को प्रधान, करुण राणा को महासचिव और प्रवीण सिंह को वित्त सचिव चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, शेष कार्यकारिणी बनाने के लिए नवनियुक्त जिला प्रधान दिनेश ठाकुर को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान ने जिले के सभी विज्ञान अध्यापकों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं को जिलास्तर और राज्यस्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकेश शर्मा, दिपेश शर्मा, नरेश शर्मा, प्रवीण सिंह, पवन शर्मा, नरेश कुमार, नीलम शर्मा, सुधीर चंदेल, सुकेश कुमार, रजनीश शर्मा, कमल चौहान, अरुण कांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें