फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोलेरो नहीं, लग्जरी कार में घूमेंगे हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अफसर अब मोहिंद्रा की बोलेरो जीप नहीं, बल्कि लग्जरी कारों में घूमेंगे। हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शिमला सचिवालय से मारुति सुजूकी की सियाज जैसी महंगी लग्जरी कारों को हटाकर इन्हें अब पुलिस अफसरों को भेंट कर दिया है। बता दें कि यह महंगी कारें कांग्रेस सरकार के समय मंत्री और शिमला में बैठे आला अफसरों के लिए खरीदी गई थीं। लेकिन, राजधानी शिमला के सचिवालय में इन कारों की जगह अब टोयोटा की एसयूवी फॉर्चूनर इत्यादि गाड़ियों ने ले ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कैबिनेट मंत्री महंगी कारों के शौकीन रहे हैं। मारुति सुजूकी की इन लग्जरी सियास कारों की शोरूम में कीमत साढ़े आठ लाख से लेकर ग्यारह लाख के बीच है। पूर्व में ये लग्जरी कारें मंत्रियों और प्रधान सचिव आदि अफसरों को मिलती रही हैं। लेकिन, सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम के कई मंत्रियों ने इन कारों की जगह फॉर्चूूनर की डिमांड रखी थी। नई कारें आने के बाद पांच वर्ष पहले खरीदी अन्य कंपनियों की महंगी कारों को सचिवालय से हटा दिया गया है। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को भी लग्जरी कार मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली लग्जरी कार का नंबर भी बीआईपी है। कार में सचिवालय का नंबर एचपी 07-0029 की नंबर प्लेट लगी है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक के पास मोहिंद्रा बोलेरो गाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें