फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति ने एमएससी में हासिल किए दो गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बाहन्वीं गांव की ज्योति शर्मा पुत्री मदन लाल ने डॉ. देशमुख कृषि विश्वविद्यालय अकोला महाराष्ट्र से एमएससी में दो गोल्ड मेडल लेकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। ज्योति शर्मा को डा. देशमुख कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी हॉर्टीकल्चर में प्रथम स्थान और सबसे अधिक अंक लेने पर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने दो गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। ज्योति शर्मा के पिता मदनलाल और माता सुनीता देवी ने बताया कि ज्योति ने सोलन से बीएससी की है। ज्योति शुरू से ही पढ़ने में अच्छी रही है और इससे पहले भी दसवीं और जमा दो कक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्योति ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें