फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में लगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के रेडियोलॉजी विभाग में कॉलेज प्रबंधन ने सीसीटीवी लगा दिए हैं। मरीजों से दुर्व्यवहार और टेस्ट के अतिरिक्त पैसे वसूलने के मामलों में सुर्खियों में रहे रेडियोलॉजी विभाग में अब मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ की हरकत पर कैमरे की नजर रहेगी। बीते माह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिला ने चिकित्सकों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस कारण विवाद भी हुआ। वहीं, दो माह पूर्व भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। इसके अलावा पूर्व में अल्ट्रासाउंड के लिए भी अलग से सौ-सौ रुपये वसूलने की शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन के पास हुई थी।
विज्ञापन

विभाग में होने वाली विभिन्न घटनाओं की शिकायतों के बावजूद अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सीसीटीवी लगा दिए हैं। हालांकि, आरंभ में केवल सीटी स्कैन लैब में ही कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन, कैमरों के लगने से यह साफ हो गया है कि विभाग में अब सारे काम तीसरी आंख की नजर में होंगे। इससे विभाग में होने वाली शिकायतों के सच-झूठ का पता भी लगेगा। इस संबंध में एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि रेडियोलॉजी विभाग के सीटी स्कैन लैब में सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। ताकि, कार्य कैमरे की निगरानी में हों और किसी तरह की भी शिकायतों के सच-झूठ का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें