फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नहीं हुआ वितीय लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में लिपिक सहित अन्य कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिलाभर में विभिन्न बैंक शाखाओं के बंद रहने के चलते कोई वित्तीय लेन-देन नहीं हो पाया। हालांकि, बैंकों में कार्यरत अधिकारी हड़ताल पर नहीं थे, लेकिन बैंकों में वित्तीय लेन देन नहीं हो पाया है। बैंक में कोई वित्तीय लेन-देन न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को रुपये जमा करवाने और बैंक ड्राफ्ट बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंकों बंद होने से लोगों को पैसे निकालने के लिए एटीएम का रुख करना पड़ा। एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि यह हड़ताल ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर हुई। इसमें काफी यूनियनें शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों में तैनात कर्मचारियों का शोषण हो रहा हैं। बैंक में आने का समय है लेकिन, जाने का नहीं है। कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन को भी नहीं दिया जा रहा है। कुलदीप ने कहा कि बैंकों को मर्ज तो कर दिया जा रहा है लेकिन, बैंकों में तैनात कर्मचारियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कर्मचारियों के बारे में भी सरकार सोचे। इसके साथ उन्होंने मांग उठाई कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। कुलदीप ने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये दिया जाए। इस मौके पर जसवंत सिंह, करतार चंद, अशोक कुमार, अरूण कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

उपमंडल नादौन के बैंकों में भी दिखा असर
नादौन (हमीरपुर)। विभिन्न ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के कारण नादौन के अधिकांश बैंकों में गत दो दिनों से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लोहड़ी का त्योहार तथा विवाह शादियों के दिन शुरू होने वाले हैं। जिससे लोगों के कई तरह के काम बैंकों में अटके पड़े हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी तीन दिन की छुट्टियां हैं। जिसके चलते उनके पास यही दो तीन दिन शेष बचे हैं। लोग दो दिनों से बैंकों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें