फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सुनील शेट्टी और चेतन भगत से मिली छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई पहुंची छात्राओं ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी से मुलाकात की। जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त ने कहा कि सुनील शेट्टी को अपने बीच पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शेट्टी ने भारत दर्शन के लिए आईं मेधावी छात्राओं से विभिन्न विषयों पर बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए। इसके बाद विश्वप्रसिद्ध लेखक चेतन भगत से बेटियों ने मुलाकात की। चेतन भगत ने इन छात्राओं से विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ कॅरिअर और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। छात्राएं इन दोनों नामी हस्तियों से मिलकर काफी खुश हुईं और इस मुलाकात को अपने कॅरिअर के लिहाज से काफी सकारात्मक बताया। इसके अलावा भारत दर्शन की मेधावी छात्राओं ने सेंट्रल रेलवे और चर्चगेट हेरिटेज गैलरी पहुंच कर कई ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें