नादौन (हमीरपुर)। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के अधिकारियों ने बुधवार को नादौन मुख्य बाजार में शिकायत के आधार पर 30 दुकानों में छापामारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 11 दुकानदारों को घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करते पकड़ा। विभाग ने इन सिलिंडरों को जब्त कर लिया है।
इसके बाद अब इन दुकानदारों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक शिव राम ने कहा कि शिकायत के आधार पर नादौन में यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि दुकानों में 11 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारी ने दुकानदारों से आह्वान किया वह नियमों का पालन करें।