फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज के आधा दर्जन गांवों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के आधा दर्जन गांवों में सर्द मौसम में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांवों में पांच दिन बाद पेयजल की सप्लाई हो रही है, लेकिन यह पेयजल सप्लाई भी लोगों के लिए पर्याप्त नहीं हो पा रही है। लोगों ने विभाग से पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से करने की मांग उठाई है। उपमंडल भोरंज के रोहीं, धिरवीं, भ्याड़, लराणा और टिक्कर आदि गांवों में पांच दिन बाद पेयजल सप्लाई हो रही है। इन गांवों में मारकंडा पेयजल योजना से पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सधरयाण के प्रधान राज कुमार, राकेश, विनोद, रितु देवी, कुलदीप सिंह आदि ने कहा कि उन्हें सर्दी के मौसम में भी पेयजल समस्या झेलनी पड़ रही है। मारकंडा पेयजल योजना में जो मशीनरी लगी है वह काफी पुरानी हो गई। यह मशीनरी कभी भी हांफ जाती है। लोगों ने कहा कि योजना में पानी की कमी नहीं है लेकिन, मशीनरी पुरानी है। उन्होंने कहा कि पेयजल की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अजय वर्मा ने कहा कि नई मशीनरी के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें