फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंझड़ी, कंगरी, ख्याह, ठलाकना सड़क पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण मंडल हमीरपुर के तहत कलंझड़ी, कंगरी, ख्याह, ठलाकना सड़क पर पुंग खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। विभाग ने पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। कलझंड़ी, ख्याह, भटेड़ा सहित अन्य गांवों को पुल की सुविधा मिलने वाली है। क्षेत्र के लोगों को खड्ड का रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में लोगों को खड्ड का रास्ता तय करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन, विभाग जल्द अब इस समस्या का समाधान करेगा। पुल का निर्माण होने से लोगों को काफी फायदा होगा। विभाग 68.80 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण नाबार्ड के तहत किया गया था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि कलझंड़ी, कंगरी, ख्याह, ठलाकना सड़क पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें