फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मेरा रंगीला... पर प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला नरेली का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्थानीय देई का नौण पंचायत के प्रधान रंजन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं संजीव शर्मा, पुरुषोत्तम, कांता देवी और शामा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों अपूर्वी, पलक, अंशिका, रमना सहित अन्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

छात्रों ने देश मेरा रंगीला.., ऐ मेरे वतन के लोगों.., रोहड़ू जाना मेरी अम्मिये आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने स्कूल के 40 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं स्कूल की मिड डे मील वर्कर, सेवादार पूनम कुमारी और राजकुमार को भी सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने स्कूल के उत्थान के लिए अपनी तरफ से 3100 रुपये दिए। यह कार्यक्रम एसएमसी कमेटी के सौजन्य से आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी स्कूल में ट्रेनिंग पर आए बीएड प्रशिक्षुओं ने करवाई। स्कूल के मुख्य अध्यापक मनोज पाल परिहार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सालभर के गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर एसएमसी प्रधान विजय ठाकुर, प्राइमरी स्कूल के मुख्याध्यापक जसवंत सिंह और स्टाफ, बीएड प्रशिक्षु अध्यापक प्रिया, प्रमोद, बंदना, शबनम सहित बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें