फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में थाली-गिलास लाने से मिलेगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। रोगी कल्याण समिति सुजानपुर की बैठक सोमवार को खंड विकास अधिकारी मनीष सोनी की अध्यक्षता मे हुई। खंड स्वास्थ्य अधिकारी सुजानपुर संजय भारद्वाज ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले रोगियों को अब अपने साथ भोजन-पानी के लिए बर्तन लाने की आवश्यकता नहीं है, अस्पताल में ही रोगियों को थाली-गिलास व कप समेत अन्य बर्तन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में नई पहल की गई है। रोगियों को अस्पताल से बर्तन लेने के लिए महज एक सौ रुपये फीस बतौर सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। जब रोगी बर्तन का प्रयोग कर लेगा तो वह बर्तन को वापस कर अपने पैसे भी वापस ले सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देते हुए नए कार्य किए गए हैं। जिनमें नया वीवीआईपी रूम बनाया जा रहा है। हर्बल गार्डन बनकर तैयार हो गया है, जहां पर औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूरे स्वास्थ्य केंद्र को सीसीटीवी से जोड़ा गया है। लेबर रूम से लेकर मेल, फीमेल वार्ड तक तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। जिसमें एलईडी, बेहतरीन बिस्तर, चादरें आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समिति को बर्तन सुजानपुर के ही एक व्यापारी ने भेंट किए हैं। इस मौके पर उन्होंने रोगी कल्याण समिति के तहत करवाए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कर्नल आरसी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें