फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बिस्तर का अस्पताल और लैब टेस्ट सुविधा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिसके चलते मरीजों को इलाज करवाने के लिए 15 से 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर और अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। लोगों को पेश आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कड़ोहता पंचायत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरों का अस्पताल, एक्सरे और अन्य लैब टेस्ट की सुविधाएं देने के लिए प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता में उपमंडल भोरंज की 10 पंचायतों के लोग अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। कड़ोहता पंचायत के उपप्रधान विरेंद्र डोगरा ने बताया कि पंचायत प्रधान संतोष कुमारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कड़ोहता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत कड़ोहता, भकेहड़ा, भौंखर, झरलोग और मुंडखर सहित करीब एक दर्जन पंचायतों के रोगी उपचार के लिए आते हैं। रोगियों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से यहां पर दो डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ भी तैनात किया है। इसके बावजूद रोगियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। केवल दिन के समय ही रोगियों का प्राथमिक उपचार होता है। इससे रात्रि के समय रोगियों को 12 से 35 किलोमीटर दूर भोरंज, भराड़ी, भोटा या मेडिकल कालेज हमीरपुर जाना पड़ता है। पंचायत प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि पंचायत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मांग की है कि कड़ोहता स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाएं तथा कम से कम दस बिस्तरों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें