फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के एक भाजपा नेता पर कारोबारी को तंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक भाजपा नेता के खिलाफ कारोबारी ने पुलिस थाना में फोन कर उन्हें प्रताड़ित करने की शिकायत की है। फोन करने वाले कारोबारी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से एक भाजपा नेता उनके कारोबार को बंद करवाने पर तुला है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार है और चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनके कारोबार को प्रभावित कर रहा है। जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। पीड़ित ने कहा कि अगर उसे प्रताड़ित करना बंद न किया तो वह कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा। शिकायत करने वाला व्यक्ति पंचायत में प्रतिनिधि है और पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। लेकिन, अभी तक पुलिस ने इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने थाना के दूरभाष नंबर पर फोन कर इस तरह के आरोप लगाए हैं। लेकिन, अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। जब तक लिखित में शिकायत नहीं आती, पुलिस मामले की जांच नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें