फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज बने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) की आम सभा आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया एसोसिएशन के संरक्षक कॉलेज प्रधानाचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एडवोकेट शिवराज पटियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि पीसी पटियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रो. संजीव ठाकुर, विजय बहल, एडवोकेट सुशील शर्मा, मुश्ताक मोहम्मद और संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. सौरभ सूद को महासचिव (संस्थान) और प्रो. अमरजीत अत्री को महासचिव (वित्त व प्रशासन) चुना गया। पंकज भारतीय को सहसचिव, सरोज कंवर सहसचिव (प्रशासन), जसवीर कुमार प्रेस सचिव चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष सुरेश पटियाल और लेखाकार राजीव शर्मा बने। मनोज शर्मा, मनोज परिहार, मनोज कुमार, प्रो. कल्पना चड्ढा, प्रो. प्रवीण शर्मा, प्रो. मुकुल, प्रो. मोनिका पुरी, प्रो. ऋचा कंवर, प्रो. अश्वनी पुरी, संदेश राणा और विपिन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सेवानिवृत्त कर्नल एडी शर्मा को मुख्य सलाहकार, प्रो. जे ए चौहान, सुदर्शन शर्मा और कोच भूपिंद्र सिंह को सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें