फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों को आईआरडीपी में डालने में जुटे पूर्व विधायक : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि पूर्व भाजपा विधायक ने इन दिनों आईआरडीपी की सूचियां तैयार करने का काम पकड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि वह चहेतों और धनवान लोगों को सूचियों में डाल रहे हैं, जबकि गरीब और पात्र लोगों के नामों को आईआरडीपी व बीपीएल से तरह-तरह की आपत्तियां लगाकर काटने में व्यस्त हैं। सुक्खू ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित ई-विधानसभा मैनेजमेंट एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायतें आने पर सुक्खू ने कहा कि पंचायत सचिवों और प्रधानों के साथ मिलकर जिले के एक पूर्व भाजपा विधायक गरीबों को प्रताड़ित करने में जुटे हैं। अनेक लोगों ने उनसे मिलकर आईआरडीपी और बीपीएल सूची में से नाम काटने की शिकायत की है। जबकि ग्राम सभा में उनका नाम सूची से हटाने को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। लोगों के नाम सूची में जोड़ने और हटाने का अधिकार ग्राम सभा के पास है। पंचायत सचिव और प्रधान भी अपनी मर्जी से किसी का नाम सूची में जोड़ या काट नहीं सकते। लेकिन, ठीक इसके विपरीत भाजपा के पूर्व विधायक घर में बैठकर सचिवों और प्रधानों से सूचियां तैयार करा रहे हैं। इसके अलावा ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को भी पूर्व विधायक ठंडे बस्ते में डलवा रहे हैं। यह आम जनता के अधिकारों का हनन है। अगर उन्होंने जल्द ऐसा करना बंद नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन छेड़कर कड़ा विरोध करेगी। सुक्खू ने उपायुक्त हमीरपुर से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति और गरीब का नाम आईआरडीपी और बीपीएल सूची से नहीं कटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें