फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक पर गिरी पेड़ की बड़ी टहनी, गंभीर घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के निकटवर्ती पीरसलूही अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सा अधिकारी पर अचानक पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल चिकित्सक को स्टाफ के सदस्यों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल चिकित्सक की पहचान डा. सोनाक्षी निवासी गांव सूंही गरली परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीरसलूही अस्पताल के स्टाफ सदस्यों सुनील शर्मा, कुलदीप कुमार, शम्मी, हरीश आदि ने बताया कि डॉ. सोनाक्षी शर्मा बुधवार को अस्पताल से बाहर की ओर निकल रही थीं कि सीढ़ियां चढ़ते समय पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर गिर गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर टहनी के नीचे बुरी तरह से दब गई थी। सुनील शर्मा ने बताया कि यह देख सभी लोग उस ओर भागे तथा बड़ी कठिनाई से चिकित्सक को टहनी के नीचे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पेड़ का बड़ा भाग चिकित्सक की पीठ पर आ गिरा। जिस कारण उसके सिर, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल चिकित्सक डा. सोनाक्षी रक्कड़ अस्पताल में तैनात हैं। परंतु पीर सलूही अस्पताल में डेपुटेशन पर ड्यूटी देने आई थीं। इस संबंध में डा. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर चोटों को देखते हुए महिला चिकित्सक को टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें