फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेयजल स्कीमों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 800 करोड़ : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2000 से पहले बनी पेयजल स्कीमों की मरम्मत तथा सुधारीकरण के लिए आठ सौ करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसी तर्ज पर हमीरपुर जिला की भी पुरानी पेयजल स्कीमों का संवर्धन किया जाएगा। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने वीरवार को हमीर भवन में जिला में सूखाग्रस्त को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पेयजल तथा सिंचाई की बेहतर सुविधा के लिए विभागीय अधिकारी प्लान तैयार करें। इसमें कृषि तथा बागवानी विभागों से भी चर्चा की जाए।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बगबाड़ा उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण अक्तूबर माह से पहले पूर्ण करने के दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सीर, कुणाह खड्ड, चैंथ खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए भी उपयुक्त कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1900 हेक्टेयर से कम की सिंचाई योजनाओं को मध्यम सिंचाई योजना के तहत तैयार करने के लिए भी प्लान तैयार किए जाएं। बैठक में हमीरपुर, नादौन, बड़सर तथा सुजानपुर की पेयजल योजनाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई। आईपीएच मंत्री ने निर्माणाधीन पेयजल स्कीमों के कार्य समयबद्ध पूरा करने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
आईपीएच मंत्री ने कहा कि सभी पंचायतों में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। किसी भी स्तर पर पेयजल के आपूर्ति को लेकर भेदभाव का रवैया नहीं अपनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा विधायक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तथा जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपने अपने क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, एडीसी रतन गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एसडीएम दिले राम, एसडीएम वीरेंद्र शर्मा, आईपीएच, विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें