फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से रिहायशी मकान में पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर नौ में बिजली गिरने से एक रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान की दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। वहीं घर के अंदर लगे बिजली उपकरण भी जल गए हैं। इससे परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुंडखर के वार्ड नंबर नौ के कमलेश शर्मा पुत्र सुंदर सिंह के घर पर बिजली आफत बन कर पड़ी इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि घर के साथ सफेदे के पेड़ पर बिजली गिरी है। इससे सफेदे का पेड़ भी टूट गया है। इसके साथ लगते कमलेश के रिहायशी मकान को भी नुकसान हो गया। घर के चार कमरों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं और बिजली उपकरण पूरी तरह से जल गए हैं। विधायक कमलेश कुमारी ने घटनास्थल का दौरा करके प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में भोरंज तहसीलदार अमर सिंह का कहना है कि मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा की पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें