फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में अग्निशमन यंत्रों की जांचते बज गया अलार्म, पहुंच गई फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमकल गाड़ियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य कार्यालय हमीरपुर के स्मोक एंड हीट अलार्म ने फायर ब्रिगेड हमीरपुर से ढाई किलोमीटर की लंबी दौड़ लगवा दी। बैंक से आई ब्लैंक कॉल ने जिले के सबसे भीड़भाड़ वाले शहर में दमकल कर्मचारियों की खूब कसरत करवाई।

गांधी चौक से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल तक दमकल विभाग के वाहन को पहुंचाने में खूब पसीना बहाना पड़ा। लेकिन जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कोई अग्निकांड नहीं था। इससे दमकल विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरअसल एसबीआई की क्षेत्रीय शाखा में अग्निशमन यंत्रों के परीक्षण का कार्य चला हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से पहुंचा तकनीकी स्टाफ बैंक शाखा में अग्निकांड के दौरान बैंक स्टाफ, संपत्ति और ग्राहक की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली तैयारियों का जायजा ले रहा था। इस दौरान आग से निपटने के लिए उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों का परीक्षण किया जा रहा था। बैंक में स्मोक और हीट अलार्म सिस्टम हमेशा आउट मोड पर रहता है। इससे अगर कभी बैंक में कोई चौकीदार भी न हो तो दमकल केंद्र में सीधे फोन कॉल चली जाती है। मंगलवार को इसके उलट हुआ। बैंक में सारा स्टाफ मौजूद था और मौके पर न कोई आग और न ही धुआं था।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने फायर सिस्टम के निरीक्षण व परीक्षण के बारे में दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी। इससे हथली खड्ड स्थित कार्यालय से दमकल विभाग की गाड़ी कर्मचारियों समेत मौके पर पहुंच गई। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मंगलवार सुबह सवा ग्यारह बजे उन्हें एसबीआई बैंक से स्वचलित सिस्टम से अग्निकांड की कॉल आई। इसके बाद मौके पर कर्मचारियों को वाहन समेत भेजा। लेकिन कोई अग्निकांड नहीं था। बैंक अपने कार्यालय में यंत्रों की जांच करवा रहा था। बैंक प्रबंधन को बताया गया है कि भविष्य में परीक्षण के दौरान पहले दमकल विभाग में सूचना देना सुनिश्चित करें।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें