फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे द्वारपालो... पर नाटक पेश कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
रावमापा रैल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चे मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल का वार्षिक समारोह मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन एवं मुख्याध्यापक हरीशचंद्र गिल्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छात्रों ने पहाड़ी नाटी, लोक नृत्य, पंजाबी नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने सैनिकों के सम्मान में ‘संदेशे आते हैं...’ गाने पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावुक कर दिया। अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो... गाने पर नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साहिल को सर्वश्रेष्ठ छात्र और नेहा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। रिया ठाकुर को सौ फीसदी हाजिरी के लिए सम्मानित किया गया। निखिल और अभिलाषा को वेल ड्रेस छात्र घोषित किया गया। सुभाष सदन वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सदन रहा। इस मौके पर समाजसेवी हरिओम शास्त्री, ब्रह्मदास, एसएमसी अध्यक्ष संजीव, राजीव, परमजीत, सुषमा, ज्ञान चंद, रंगस स्कूल के प्रधानाचार्य आदर्श बाला और देहरा स्कूल के अध्यापक अलि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें