फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में अन्नया व दौड़ में रिशी अव्वल

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र कसवाड़ में बाल दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें बल्याह पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के पेंटिंग मुकाबले में अन्नया और दौड़ में रिशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस समारोह की मुख्यातिथि पंचायत प्रधान बीना शर्मा रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने बताया कि पेंटिंग में अन्नया ने प्रथम, तनवी ने द्वितीय तथा सूरज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में रिशि ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय तथा साक्षी व अनवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा बच्चों ने कविता व कहानियां भी सुनाई। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं को आंगनबाड़ी के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत प्रधान बीना शर्मा ने अव्वल आने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान मंगला शर्मा, सचिव उर्मिला देवी, वार्ड पंच राजो देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज रानी, सुषमा कुमारी, सरोज कुमारी, बिमला, बीना, रीना, आंगनबाड़ी सहायिका सुखां, आशा, अंजू, जमना, तृप्ता, अंजू व राज कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें