फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने शिक्षा बोर्ड से दसवीं और जमा दो की मार्च 2018 की परीक्षाओं के परीक्षार्थियों की फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ाने की मांग की है। मंच के संयोजक अश्विनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल व अजय चौधरी के अनुसार बोर्ड द्वारा नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है, परंतु इस बीच अधिकांश अध्यापक चुनावी ड्यूटी पर रहे। अब सोमवार से ही अध्यापक विद्यालयों मेें आए हैं। फीस को भरने से पहले सभी परीक्षार्थियों के विवरण को भी चेक किया जाना है। इसी बीच पिछले दो दिनों से बोर्ड की वेबसाइट मेें फीस जमा नहीं हो रही है, जिस कारण अध्यापकों को फीस जमा करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक अश्विनी भट्ट ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व जमा दो के लिए कई नए परीक्षा केंद्र भी बनाए हैं, जिनकी अधिसूचना बोर्ड ने अपनी वेबसाइट में तो डाल दी है, परंतु जब विद्यालय इन नए परीक्षा केंद्रों को बोर्ड की वेबसाइट मेें भर रहे हैं, तो वेबसाइट इन परीक्षा केंद्रों को नहीं दर्शा रही है। इस कारण फीस जमा करवाने का लिंक नहीं खुल पर रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट मेें फीस तभी जमा होगी, जब पहले परीक्षा केंद्र भरा जाएगा, परंतु नए केंद्रों के बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट न होने के कारण नए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंच ने जब इस संबंध मेें बोर्ड के अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने एक दिन में समस्या हल होने की बात कही, परंतु समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। अश्विनी भट्ट ने कहा कि इन सभी परेशानियों को देखते हुए शिक्षक मंच यह मांग करता है कि बोर्ड अपनी वेबसाइट को तुरंत ठीक करवाए व बार-बार होने वाली परेशानियों से निजात दिलाए। साथ ही साथ फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ाते हुए इसे 30 नवंबर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें