फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय में एकता रैली निकाली गई। इस रैली को जिला खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर गांधी चौक से भोटा चौक तक रैली निकाली गई। इस रैली में 290 विद्यार्थियों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग द्वारा लोगों को मतदान के बारे में भी जागरूक किया गया। रैली में कबड्डी कोच पूर्ण चंद कटोच, जोगेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी की एनएसएस इकाई ने भी सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शामा ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी बातें बच्चों के साथ सांझा कीं। वहीं डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर में भी एकता दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़, राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर, केंद्रीय विद्यालय नादौन, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन और नगर पंचायत नादौन, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, ऑक्सफोर्ड स्कूल हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू, देवस्या बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में एकता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें