फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गणतंत्र सदन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू/हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव अमरोह में मतदाता जागरूकता रैली निकाली व एनएसएस शिविर के तहत श्रमदान किया। स्वयंसेवियों ने महिला मंडल भवन व शिव मंदिर के परिसर व आसपास की सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने स्वयंसेवियों व लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य अजीत धीमान की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

रैली में स्कूल के बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं टौणी देवी स्कूल में आए प्रशिक्षु अध्यापकों ने स्वीप अभियान के तहत रंगोली बनाई। इस रंगोली के माध्यम से उन्होंने बच्चों को मतदान के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य बंदना धीमान ने भी बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गणतंत्र सदन ने सबसे अधिक 80 अंक लेकर प्रथम स्थान एवं राजतंत्र सदन ने 60 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे बताया। इस अवसर पर प्रवक्ता मनोहर भोगल, संजीव कुमार, दिनेश पटियाल, अमन कुमार, कश्मीर सिंह, मोनिका सिंह व बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें