फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक रेस में आयूष और कृतिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का श्ुाभारंभ शनिवार को प्रधानाचार्य संतोष ठाकुर ने किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स ब्वॉय रोहित और स्पोर्ट्स गर्ल प्रियंका के नेतृत्व में मार्चपास्ट निकाला गया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता में रावी हाऊस विजेता रहा। बैडमिंटन के जूनियर डबल में गंगा हाऊस विजेता रहा। शतरंज जूनियर वर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता में दिशा लखनपाल विजेता रही।
विज्ञापन

यूकेजी कक्षा की चेयर रेस में अर्णव दत्याल प्रथम रहा, एलकेजी की फ्रॉग रेस में आर्यन शर्मा प्रथम रहा। सैक रेस में पहली कक्षा से आयूष और कृतिका प्रथम रहे। सैक रेस में ही दूसरी कक्षा से कृतिका और तीसरी कक्षा से प्रिंस ओर मेघांश प्रथम रहे। चौथी कक्षा की स्पून रेस में कशिश, थ्री लेग रेस में अनीश एवं समय, पांचवीं कक्षा से प्रत्यूष व अर्चित, छठी कक्षा से दिशा लखनपाल और दिशा प्रथम रही। सातवीं कक्षा से अंकित व आयूष और आशिमा व पायल, आठवीं कक्षा से अक्षिता व अंशिका और मुस्कान व कनिका प्रथम रहे। लड़कों में आशीष व साहिल, नौवीं कक्षा से वंशिक व शशि, श्ुाभम शर्मा व शुभम भारद्वाज, दसवीं कक्षा से राधिका एवं कोमल, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा से अक्षिता, प्रियंका, रोहित और अक्षित प्रथम रहे। दो सौ मीटर दौड़ में सिंपल और अभिनव गर्ग प्रथम, साहिल द्वितीय और अंशुल और निशा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें