फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक दिन में 90 हजार के लेन-देन, बैंक खातों से खुली विशाल के काले कारोबार की पोल

Sat, 23 May 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लहड़ा चिट्टा मामले में मनी ट्रेल के जरिए पकड़ा गया आरोपी विशाल तेजी से पैसा कमाने की चाह में नशे के कारोबार की दुनिया में उतर गया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में बाइक चलाने की मामूली कमाई से संतुष्ट न होकर उसने चिट्टे के धंधे को कमाई का जरिया बनाया और महज डेढ़ साल में लाखों रुपये का मालिक बन बैठा। सूत्रों के अनुसार विशाल ने शुरुआत महज दो हजार रुपये के चिट्टे से की थी।
पहली खेप बेचने पर हुए मुनाफे ने उसे इस धंधे में और गहराई तक धकेल दिया। धीरे-धीरे उसने पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया और देखते ही देखते रोजाना हजारों रुपये का लेन-देन करने लगा। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खातों से एक दिन में 70 से 90 हजार रुपये तक का ट्रांजेक्शन होता था।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में यह भी खुलासा हुआ है कि विशाल ने नशे के कारोबार से कमाए पैसों से लग्जरी जिंदगी जीना शुरू कर दी थी। उसने स्कॉर्पियो खरीदने के लिए करीब साढ़े आठ लाख रुपये की मार्जिन मनी तक जमा कर दी थी।
पुलिस की रडार पर होने के बावजूद वह पिछले डेढ़ साल तक गिरफ्त से दूर रहा। उसके खिलाफ पहले केवल मारपीट का एक मामला दर्ज था। बताया जा रहा है कि विशाल ने 18 साल की उम्र में ही चिट्टे के कारोबार में कदम रख दिया था।
कम समय में मोटी कमाई ने उसे इस कद्र जकड़ लिया कि वह पूरे नेटवर्क का अहम चेहरा बन गया। सूत्रों की मानें तो उसने लाखों रुपये अपने करीबी रिश्तेदार को भी दिए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। जांच में आरोपी के खातों से लाखों रुपये के लेन-देन का पता चला है। अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। - बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें