हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता संजय कटोच ने बताया कि सर्किट हाउस हमीरपुर में 21 बेड वाली डॉरमिट्री को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म में शामिल कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस डॉरमिट्री में हिमाचल प्रदेश के निवासियों के लिए प्रति बेड 100 रुपये तथा गैर हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बेड 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
संजय कटोच ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक उद्देश्यों से हमीरपुर आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हिम अतिथि होटल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सस्ती और सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संवाद