फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस बैल के हमले में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Thu, 20 Nov 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल में महिला का उपचार करते चिकित्सक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धिरड़ के गांव भोगों में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेतों में काम कर रही 90 वर्षीय महिला को एक लावारिस बैल ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव भोगों की सत्या देवी खेतों में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक लावारिस बैल ने उन पर हमला कर दिया। बैल की टक्कर से वे खेत में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। यहां डॉ. आदित्यकांत ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
डाॅक्टर के अनुसार महिला की गले की हड्डी टूट गई है और पेट पर भी गहरे जख्म हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उनके बेटे नरेश ने बताया कि इससे पहले भी माता को एक बार बैल ने घायल किया था।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर भोरंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोग भी क्षेत्र में बढ़ते लावारिस पशुओं के आतंक को लेकर चिंता जता रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं की समस्या से निजात के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें