फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में विभाजन के बाद नौ नई पंचायतों के गठन को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में विभाजन के बाद नौ नई पंचायतों के गठन को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इन नई पंचायतों के गठन को लेकर किसी की कोई आपत्ति या दावा है तो वह सात दिन के भीतर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। बता दें कि हमीरपुर जिले से 21 पंचायतों का विभाजन कर नई पंचायतें बनाने का आवेदन किया था। जबकि, तीन पंचायतों ऐसी थी जिन्होंने पंचायत से एक या दो गांव निकालकर अन्य पंचायत में डालने की मांग की थी। इनमें से नौ पंचायतों का विभाजन कर सरकार ने नई पंचायतें बनाने की स्वीकृति दे दी है। जिला में वर्तमान में 229 पंचायतें हैं। अगर किसी रुकावट के बिना इन नई नौ पंचायतों का गठन हो जाता है तो जिला में कुल 238 पंचायतें हो जाएंगी।
सोमवार को जिला के चार विकास खंडों की नौ पंचायतों को विभाजित करने की स्वीकृति मिली है। इनमें विकास खांड बमसन की ग्राम पंचायत डुग्घा से बरोहा पंचायत, सराहकड़ से भरनांग पंचायत, विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत आघार से नाहलवीं, ग्राम पंचायत सधरियाण से रौहिं, टिक्कर डिडवीं से चौकी कनकरी पंचायत बनाई जाएगी। इसके अलावा विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी से पटेरा और समताना कलां से जनैहण पंचायत बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास खंड नादौन से एकमात्र सपड़ोह से बर्धयाड़ पंचायत का गठन होगा। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश ने कहा कि यह गठन अभी ड्राफ्ट के आधार पर हैं। वह उपायुक्त के समक्ष इसे रखेंगे। नौ पंचायतों के विभाजन को स्वीकृति मिली है। जिला से 21 पंचायतों ने विभाजन को आवेदन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें