फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में ऑनलाइन रखा जाएगा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की निशुल्क दवाई डिस्पेंसरी में रिकार्ड अब ऑनलाइन रखा जाएगा। निशुल्क दवाइयों की डिस्पेंसरी में अब कर्मचारियों को हाथ से लिखने और रिकार्ड रखने के लिए कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क दवाई देने के लिए तीन काउंटर भी शुरू कर दिए हैं। इन काउंटरों में एक काउंटर पुरुषों, एक महिलाओं और एक सीनियर सिटीजन के लिए रिजर्व रखा है। अब इन तीनों काउंटर पर लोगों की सुविधा के लिए रिकार्ड भी ऑनलाइन रखा जाएगा। कंप्यूटर पर ही किस व्यक्ति ने कौन सी दवाई ली, इसका रिकार्ड रखा जाएगा। इसके लिए फार्मासिस्ट समेत पैरा मेडिकल स्टाफ समय-समय पर ड्यूटी देगा।
विज्ञापन

कंप्यूटर से रिकार्ड रखने और एंट्री करने में पूर्व के मुकाबले कम समय लगेगा। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी और उन्हें कतार में खड़े रहकर धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए तीनों दवाई काउंटरों पर कर्मचारी तैनात किए हैं ताकि, भीड़ होने पर लोगों को असुविधा न हो। इस संबंध में निशुल्क दवाई डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. मोहन का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क दवाई काउंटर का रिकार्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। कंप्यूटर पर रिकार्ड रखने के कारण कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी और लोगों को भी जल्द दवाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें