फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश विवि के तहत भरे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स और केमिस्ट्री शुरू करने की मांग आई है। उनका प्रयास रहेगा कि हमीरपुर महाविद्यालय के लिए वे इससे और अधिक कर सकें। हिप्र विश्वविद्यालय में 23 राज्यों से छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और इस विश्वविद्यालय की विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान है। इससे पूर्व प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने प्रो. सिकंदर कुमार का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने कॉलेज के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिनमें पीसी महाजन स्मारक छात्रवृत्ति ज्योति शर्मा, अनुज कुमार और कनिका शर्मा को प्रदान की गई। कैप्टन कृृष्ण चंद स्मारक छात्रवृत्ति वाणिज्य की छात्रा दीक्षा शर्मा को दी गई। वहीं शिवाली शर्मा, शिवानी ठाकुर, पंकज शर्मा, पूनम कुमारी, सविता, वीरेंद्र कुमार, कविता शर्मा, शिवानी, अमित ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, पूजा शर्मा, शालू शर्मा, मोनिका देवी, सविता, निधि, चंदन ठाकुर, आशीष पटियाल, आंचल शर्मा, अंकिता ठाकुर, नैंसी शर्मा, रजत पराशर, सुधांशू, पंकज कुमार को श्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, हमीरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष सुलोचना देवी, पीटीए प्रधान राजगोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सलाहकार होशियार सिंह, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज पटियाल, मुख्य सलाहकार कर्नल एडी शर्मा सहित शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारी वर्ग और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


खेल और संस्कृति में अव्वल रहने पर ये छात्र किए सम्मानित
62 किग्रा. भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता, जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिल्पा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। स्वाति शर्मा, मनु कुमारी, पूजा, कविता, कृष्ण कुमार, विशाल, आदित्य शर्मा, रोहित शर्मा, राजीव, राहुल ठाकुर, सुमित कुमार, अभिषेक ठाकुर, रोहित ठाकुर, अविकास, ऐशले, अमन देव, रजत, हिमांशु, सचिन ठाकुर, अल्का ठाकुर, प्रिया ठाकुर को विभिन्न खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं वेस्टर्न सोलो सांग और फॉक आरकेस्ट्रा के लिए रिषभ कालिया, मित्तल, अक्षय कुमार, अरविंद्र, आशीष, मोहन, राहुल, साहिल, मुकुल डोगरा, सपना देवी और कंचन को नवाजा गया। गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में भाग लेने के लिए आशीष, थल सेना कैंप के लिए अवनीश परमार, बेस्ट कैडेट के लिए मनोज कुमार और प्रिया, ममता और भारती कंवर को सम्मानित किया गया। रेड रिबन क्लब से अवंतिका, मनोज, एनएसएस के बेस्ट वालंटियर के लिए दीपक शर्मा और आशा चौहान, शिवानी पठानिया, दीपक चौहान, आशा चौहान को पुरस्कृत किया गया। रोवर और रेंजर्स से रोवर लीडर जितेंद्र कुमार, रेंजर लीडर ताशी, बेस्ट रोवर रितुल, बेस्ट रेंजर अवंतिका और दीक्षित कुमार, प्रिया, अनिल कुमार, अजय कुमार, महक और साहिल को सम्मानित किया गया। कन्या छात्रावास से बेस्ट प्रॉक्टर दीप्ती, फ्लोर कैप्टन शिवानी पठानिया, मधु बाला और अंकिता चंदेल को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें